फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से भी गठबंधन के लिए आतुर है झाविमो

Sat, 04 Jan 2014 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाईटेड से गठजोड़ करने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ भी चुनावी तालमेल की कोशिश में है।
विज्ञापन


आईपीएस के अधिकारी की नौकरी छोड़ राजनीति मे आये झाविमो के स्थानीय लोकसभा सांसद डा. अजय कुमार ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि वह 11 जनवरी को दिल्ली जाएंगे और वहां  केजरीवाल तथा कुमार विश्वास से मुलाकात कर चुनावी तालमेल पर चर्चा करेंगे।

बेहद ईमानदार छवि वाले डा. कुमार ने बताया कि इस मुद्दे पर गत 19 दिसंबर को उनकी केजरीवाल से पहले भी मुलाकात हो चुकी है और पार्टी सुप्रीमो मरांडी से केजरीवाल की मुलाकात 24 दिसंबर को होने वाली थी पर दिल्ली में सरकार गठन की व्यवस्तता के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


मरांडी से भी उनकी भविष्य में मुलाकात होगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह स्वयं भी आप पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं डा. कुमार ने कहा कि नहीं मै स्वयं मरांडी जैसे ईमानदार नेता की पार्टी से जुड़ हूं जिसकी विचारधारा आप पार्टी जैसी ही है।

दूसरी बात व्यक्तिगत निष्ठा की भी है। मै ऐसे नेताओं में से नहीं हूं जो बार.बार दल बदलते रहते हैं। मै पूरा उम्मीदवार हूं कि आप और झाविमो में चुनावी समझौता हो जाएगा।

भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी को करारी मात देकर जमशेदपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले डा. कुमार की गिनती बेहद ईमानदार नेताओं में होती है।
विज्ञापन


हाल में उनके आप पार्टी में शामिल होने की अटकले भी लगायी गयी थी और इस दल के कई स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात कर इसका आग्रह भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें