झारखंड में एक महिला ने सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत में महिला ने बताया कि विधायक ने जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उससे मारपीट की।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार झारखंड में ही एक राजनीतिक दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से जुड़ी महिला ने पुलिस में इस संबंध में कोडरमा अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसने भाजपा विधायक जानकी यादव को दस लाख रुपये का लोन दिया था। जिससे वह साल 2004, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव लड़े। शिकायत के अनुसार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विधायक उसके पैसे देने में आनाकानी करने लगे।