झारखंड में कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को राजधानी रांची में केंद्रीय सरना समिति की ओर से
बाइक पर सरना झंडा थामे युवाओं ने रखी अपनी बात
रैली में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। बाइक पर सरना झंडा थामे युवाओं ने “आदिवासी एकता जिंदाबाद” और “आदिवासी की हकमारी बंद करो” जैसे नारे लगाए और कुरमी समाज की मांग का कड़ा विरोध किया। रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि कुरमी को किसी भी कीमत पर आदिवासी का दर्जा नहीं दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन चलाकर सरकार को जवाब दिया जाएगा।
'कुरमी कभी भी आदिवासी नहीं रहे हैं...'
ये भी पढ़ें- Jharkhand News: आदिवासी और कुर्मी समाज के बीच द्वंद का माहौल, ST में शामिल करने की मांग पर सियासत हो रही गर्म
आंदोलन और तेज हो सकता है
समिति ने यह भी कहा कि संविधान ने कुरमी समाज को जो अधिकार दिए हैं, उसी दायरे में उन्हें रहना चाहिए। आदिवासी बनने की कोशिश संविधान और समाज दोनों के खिलाफ है। रैली के दौरान नेताओं ने यहां तक ऐलान किया कि यदि सरकार ने कुरमी समाज की मांगों पर कोई सकारात्मक कदम उठाया, तो राज्य में हवाई सेवाएं रोक दी जाएंगी। रांची की इस रैली ने साफ संकेत दे दिया है कि कुरमी जाति को आदिवासी सूची में शामिल करने की राह आसान नहीं होगी। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।