झारखंड विकास मोर्चा की नई कार्यसमिति का शुक्रवार को गठन किया गया। नई कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कार्यसमिति में कुल 151 सदस्य हैं। पांच जनवरी को कार्यसमिति को भंग कर दिया गया था।
गौरतलब है कि झारखंड विकास मोर्चा विधानसभा चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, उसके सिर्फ तीन उम्मीदवार ही जीत पाए थे। नतीजों के बाद पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को समर्थन दे दिया था।