फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CM सोरेन से यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की मुलाकात, इस बारे में दी जानकारी

Wed, 14 May 2025 06:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Cynthia McCaffrey met CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
CM सोरेन से सिन्थिया मेककेफरी ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों और गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन


बता दें कि उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम हेमंत ने दी सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन


हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने का किया जा रहा प्रयास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेपीएससी रिजल्ट की देरी पर फूटा छात्रों का गुस्सा; सड़कों पर विरोध, भाजपा ने सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें