फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : दो लाख इनामी पीएलएफआई का उग्रवादी कंडुलना गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा केस हैं दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 05:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में पुलिस ने मंगलवार को पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सैमुएल कंडुलना ऊर्फ सामू चाचा के रूप में की गई है। वह उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

शेखर ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की शाम तोरपा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से सिंगल बैरल देसी पिस्तौल तथा गोली बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि उग्रवादी के खिलाफ खूंटी के अलावा पश्चिमी सिंहभूम तथा सिमडेगा के विभिन्न थानों में हत्या एवं अन्य अपराधों में लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें