फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, गहरे पानी में जाने से गई जान; परिजनों में कोहराम

Tue, 15 Apr 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा

सार

Jharkhand: मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। चारों डोभा में नहाने के उतरे थे और इसी दौरान गहरे हिस्से में जाने से उनकी मौत हो गई। घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नहाने के दौरान चार बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ये सभी बच्चे 8 से 16 साल की उम्र के थे। यह हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में हुआ। गढ़वा के सब-डिविजनल अफसर (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में फंसने से डूब गए। मरने वाले बच्चों की पहचान लकी कुमार (8), अक्षय कुमार (12), हरिओम चंद्रवंशी (13) और नारायण चंद्रवंशी (16) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया कि जब बच्चों के डूबने की जानकारी मिली, तो उन्हें तुरंत तालाब से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पारंपरिक उल्लास के साथ बंग समुदाय ने मनाया पोइला बोइशाख, 'शुभो नोबो बोरशो' कहकर देते हैं बधाई


खबर अपडेट की जा रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें