झारखंड में नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राज्य के मोस्ट वांटेड और बिहार झारखंड नार्थ छोटानागपुर एरिया कमेटी के प्रमुख सदस्य बड़ा विकास उर्फ बालेश्वर ओरोन ने पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया।
इस आत्मसमर्पण के साथ ही नक्सली कमांडर की लॉटरी भी लग गई है, राज्य सरकार की नीति के तहत उसे 25 लाख का ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उसे सामान्य जीवन जीने के लिए राज्य सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
पुलिस के अनुसार ऐसे समय में जब एक महीने में दो कोबरा जवानों की हत्या कर दी गई हो तब नक्सली कमांडर का आत्मसमर्पण करना थोड़ा राहत भरा कदम हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इतने बड़े नक्सली कमांडर के आत्मसमर्पण करने से अन्य नक्सलियों को भी प्रेरणा देगा।
वहीं लातेहर का रहने वाला विकास पहली बार सावर्जनिक रूप से सामने आया है। दशकभर तक नक्सली गतिविधि में रहने वाले विकास ने इस दौरान कई पुलिसवालों की हत्या की। उसका गतिविधियों और सक्रियता का केंद्र ज्यादातर उत्तरी छत्तीसगढ़ के लातेहर और गढ़वा जिले रहते थे।