फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आकाशीय बिजली गिरने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 21 Aug 2025 08:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के चान्हो प्रखंड अंतर्गत मूरतो स्थित होंदपिड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर तीन बजे की है।

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे स्कूल से पढ़ाई पूरी कर घर लौटने के बाद गांव के पास खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे अपने परिवारों के इकलौते सहारे थे। माता-पिता और परिजन बच्चों के शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलने पर चान्हो थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें:  झामुमो के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा– अब जेल से सरकार चलाने की परंपरा होगी खत्म

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जाएं और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में हर साल बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में हर साल सैकड़ों लोग इसकी चपेट में आकर जान गंवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें