फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड भूख से मौत मामला: पीड़ित मां को गांववालों ने निकाला, पुलिस लाई वापस

Sun, 22 Oct 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
झारखंड में भूख के कारण 11 साल की बच्ची की मौत के बाद गांववालों ने पीड़ित मां को गांव से बाहर निकाल दिया। पीड़िता कोयली देवी का कहना है कि गांव के लोग उसे गाली देते हैं और कहते हैं कि वह गांव छोड़कर चली जाए। 
विज्ञापन


कोयली देवी की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की, जिसके बाद वह वापस गांव में लौटी हैं। गौरतलब है कि राज्य के सिमडेगा जिले में भूख के कारण 11 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। मामले पर विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जांच के आदेश दिए थे। 

बता दें कि घटना सिमडेगा जिले के करिमति गांव की है, जहां 28 सितंबर को 11 साल की बच्ची संतोषी की मौत हुई थी। संतोषी की मां ने मीडिया को बताया था कि उनको फरवरी से राशन नहीं मिल रहा था और तब से उनका पूरा परिवार बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहा था। 
विज्ञापन


पढ़ें: बिना हेलमेट स्कूटर चलाकर फंसे CM रघुवर दास, विपक्ष ने साधा निशाना

वहीं राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि जो भी लोग कोयली देवी को डरा रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार को एक आदेश जारी किया जिसमें पूर्व में जारी किए गए अधिकारियों के आदेश को निरस्त कर दिया गया। इससे पहले रॉय ने बताया था कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा जारी किया गया आदेश भ्रम पैदा करने वाला था।

उन्होंने कहा कि मैंने 5 अप्रैल को अधिकारियों को लिखित निर्देश दिया था कि कोई भी राशन कार्ड आधार से लिंक न हो पाने की स्थिति में कैंसल न हो। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसा ही आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के आदेश के बाद भ्रम पैदा हुआ, जिसके चलते कुछ नाम सामने आए, जिनके राशन कार्ड कैंसल हो गए।
  Action would be taken if anyone threatens Koyli Devi. We have ensured now that she doesn't face any problem: Saryu Roy, #Jharkhand Food Min pic.twitter.com/Q7BqWUEjju — ANI (@ANI) October 22, 2017

  Police deployed for security of Koyli Devi after she alleged that villagers had abused and threatened her #Simdega pic.twitter.com/EYowV0jsxf — ANI (@ANI) October 22, 2017

  I have been living in fear, villagers abused me and asked me to leave the village: Koyli Devi #Simdega #Jharkhand pic.twitter.com/oiwHdJ5mlk — ANI (@ANI) October 22, 2017
विज्ञापन

दुर्गापूजा में स्कूल बंद हो गए और बच्ची को खाना नहीं मिला

स्कूल जाने की वजह से बच्ची को एक वक्त का खाना मिड डे मील से मिलता था, लेकिन सितंबर के अंत में दुर्गापूजा की वजह से स्कूल बंद हो गए और इसी बीच उसकी मौत हो गई। इलाके के विकास अधिकारी संजय कुमार ने यह तो माना कि परिवार का राशन कार्ड कैंसल हो गया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि संतोषी की मौत भूख से नहीं बल्कि मलेरिया की वजह से हुई थी। 

वहीं बच्ची की मां ने बताया था कि संतोषी के पेट में दर्द और ऐंठन हुई थी जिसके 24 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन 'आरोपी' आधार कार्ड को ही बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें