फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट; जमीन विवाद को लेकर उठाया कदम, शव निर्माणाधीन मकान से छिपाया

Mon, 05 Jun 2023 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छतरपुर पुलिस थाने के प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि नारायण यादव नामक व्यक्ति की हत्या उसके बेटे बिंदेश्वर यादव ने रविवार रात को भूमि विवाद की वजह से कर दी।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने 70-वर्षीय पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर छतरपुर-उदयगढ़ मार्ग के किनारे निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया। बुजुर्ग की पहचान नारायण यादव और आरोपी की पहचान बिंदेश्वर के रूप में हुई है। नारायण यादव के तीन बेटे हैं, जिनमें बिंदेश्वर सबसे छोटा है। मकान का निर्माण मृतक अपने बड़े बेटे के लिए करा रहा था।

छतरपुर पुलिस थाने के प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि नारायण यादव नामक व्यक्ति की हत्या उसके बेटे बिंदेश्वर यादव ने रविवार रात को भूमि विवाद की वजह से कर दी। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक भूमि के टुकड़े और चार लेन की सड़क परियोजना की जद में आई जमीन के एवज में मिली मुआवजे की राशि को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद था। तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने मृतक के दो बड़े बेटों उदेश्वर यादव और राजेश्वर यादव की शिकायत पर बिंदेश्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें