फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जमशेदपुर में पहली बार स्काईडाइविंग फेस्टिवल शुरू, 23 फरवरी तक चलेगा महोत्सव

Tue, 18 Feb 2025 08:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोनारी हवाईअड्डे पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। झारखंड में पहली बार स्काईडाइविंग का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्काईडाइविंग महोत्सव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 झारखंड पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आठ दिवसीय स्काईडाइविंग महोत्सव का शुभारंभ रविवार को जमशेदपुर में हुआ। पहले दिन कम से कम नौ उत्साही प्रतिभागियों ने 10,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की।

विज्ञापन


झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोनारी हवाईअड्डे पर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्काईडाइविंग एक रोमांचक खेल या गतिविधि है जिसमें व्यक्ति विमान से कूदता है और पैराशूट की सहायता से सुरक्षित लैंडिंग से पहले हवा में कलाबाजी करता है।

मंत्री कुमार ने कहा, हम राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और यह आयोजन उसी का एक हिस्सा है। झारखंड में पहली बार स्काईडाइविंग का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन अब हम रोमांचक पर्यटन की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। जिसमें स्काईडाइविंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, पैरा-सेलिंग और हॉट एयर बैलून यात्रा जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

पर्यटन मंत्री ने झारखंड के निवासियों से इस महोत्सव में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आमतौर पर विदेशों में या देश के अन्य राज्यों में देखने को मिलते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग के सहयोग से निजी कंपनी "स्काईहाई इंडिया" द्वारा किया जा रहा है।

कंपनी के संस्थापक, दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह महोत्सव 23 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि, भुवनेश्वर, कोलकाता, पुरुलिया, रांची और जमशेदपुर से लगभग 55 प्रतिभागियों ने स्काईडाइविंग के लिए पंजीकरण कराया है। हमें उम्मीद है कि यह संख्या 100 के पार जाएगी।

बाद में मंत्री ने प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में भी जानकारी ली। प्रतिभागियों ने कहा कि यह उनके लिए एक अद्वितीय और रोमांचक अनुभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें