फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

Tue, 25 Dec 2012 11:09 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बाद अब झारखंड को भी विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग उठाई गई है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि भले ही केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा दने संबंधी शर्तों में बदलाव करे पर झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिये।
विज्ञापन


केंद्र सरकार विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने संबंधी शर्तों में कुछ बदलाव करना चाहती है। केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने पिछले दिनों इसके संकेत भी दिये थे। मुख्यमंत्री ने पहले भी केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक में भी प्रधानमंत्री के समक्ष विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि झारखंड नक्सल प्रभावित इलाका है। विरासत में इसे बेहतर विकास नहीं मिलने से यह पिछड़ता गया। इसलिए इसे विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें