झारखंड के सिंहभूम जिले में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम की गई है। सुरक्षाबलों ने यहां हमला करने के लिए माओवादियों द्वारा पहले से प्लांट किए पांच आईईडी जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान इलाके में सीआरपीएफ व पुलिस बल द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने बांकी लुइया जंगल में पांच आईईडी का पता लगाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इन आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों के मुताबिक, मौके से एक .315 बंदूक, आठ जिंदा कारतूस, कोडेक्स तार और तीन माओवादी बैनर भी जब्त किए हैं। इससे पहले एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 11 आईईडी जब्त किए गए थे।