फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद बरामद, हथियार खरीदने की थी योजना

Sun, 27 Jul 2025 08:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पीएलएफआई नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आईजी मनोज कौशिक ने बताया कि यह राशि हथियारों की खरीद के लिए जंगल में छिपाकर रखी गई थी।
 
विज्ञापन
नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह राशि नक्सली संगठन पीएलएफआई द्वारा हथियारों की खरीद के लिए जंगल में छिपाकर रखी गई थी। रविवार को आईजी मनोज कौशिक ने प्रेस वार्ता कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी।
विज्ञापन


आईजी कौशिक ने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक सुरक्षित स्थान से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम नक्सलियों द्वारा देशी और विदेशी हथियारों की खरीद के लिए इस्तेमाल की जानी थी। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों की आगामी योजनाओं को बड़ा झटका लगा है और उनकी आर्थिक कमर को तोड़ने में यह एक अहम कदम साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में दो फ्लैटों से उजागर हुआ धर्मांतरण रैकेट, पुलिस की छापामारी में सात हिरासत में
विज्ञापन


शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए थे और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आईजी ने बताया कि बरामद नकदी को लेकर अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसका स्रोत क्या था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क के और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की रणनीति पर बड़ा प्रहार है और इससे राज्य में शांति स्थापना की दिशा में ठोस कदम बढ़ा है। नक्सलवाद के खिलाफ जारी सुरक्षा बलों की मुहिम को इससे नई गति और ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें