फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों पर बड़ा ईनाम घोषित करेगी झारखंड सरकार

Wed, 20 Jul 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी झारखंड सरकार ने अब बड़े नक्सल नेताओं पर ईनाम बढ़ाने की तैयारी भी कर ली है। इसी कड़ी में एमसीसीआई के पोलित ब्यूरो के चुनिंदा सदस्यों पर घोषित ईनाम को पांच करोड़ करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राज्य के डीजीपी डीके पांडेय ने इसके लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश की है। 

बता दें कि राज्य में फिलहाल माओवादी पोलित ब्यूरो के चार सक्रिय सदस्य हैं। बताया जाता है कि पोलित ब्यूरो के कुल सदस्यों की संख्या 22 के करीब है। ऐसे में राज्य सरकार की मंशा चारों सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में राज्य की पुलिस ने नक्सली कमांडर बड़ा विकास का आत्मसमर्पण कराया है। जिसके बाद से पुलिस के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। पुलिस की मंशा बड़े नेताओं को आत्मसमर्पण कराने या उन्हें गिरफ्तार करने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें