फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं झारखंड, रांची एयरपोर्ट पर हुआ गरिमामय स्वागत

Sun, 28 Dec 2025 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इस बीच कड़ी सुरक्षा रही। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति का स्वागत करते सीएम सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से झारखंड पहुंचीं। राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न और राज्य का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा घेरे के बीच राष्ट्रपति का काफिला बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोक भवन पहुंचा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है और सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रविवार की रात राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। इस रात्रि भोज में राष्ट्रपति की पसंद के व्यंजनों के साथ-साथ झारखंड के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों को प्रमुखता से शामिल किया गया है, ताकि राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन


पढे़ं: झारखंड में सनक का कारनामा: पत्नी मायके गई तो पति हुआ पागल, ससुराल की चहारदीवारी पर चला दिया बुलडोजर

अपने प्रवास के दूसरे दिन सोमवार, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह करीब 9:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। वहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमशेदपुर जाएंगी। जमशेदपुर में राष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी और उन्हें संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान करेंगी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति शाम को रांची लौटेंगी। तीसरे दिन, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह लगभग 10:45 बजे हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात वे झारखंड के गुमला जिले का भी दौरा करेंगी। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगी। उसी दिन वे रांची से दिल्ली  लौट जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें