फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वैलेंटाइन डे पर डाक विभाग दे रहा खास तोहफा

Mon, 13 Feb 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
postal stamp
विज्ञापन
अपने वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बनाने के लिए लोग क्या- क्या नहीं करते हैं। कभी लोग महंगे गिफ्ट देते है तो कभी नए और अनोखे तरीके ढूंढते हैं जिससे वह अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकें। प्यार के इस हफ्ते को खास को बनाने के लिए इस बार डाक विभाग भी लोगों का साथ दे रहा है।
विज्ञापन


इस वैलेंटाइन डे पर आप अपनी तस्वीर और गुलाब की खुशबू बाले डाक टिकट अपने चाहने वालों को भेज सकते हैं। झारखंड में डाक विभाग ने जर्मनी से ये स्पेशल डाक टिकट मंगाए हैं। ये टिकट झारखंड के 13 डाक घरों में बृहस्पतिवार से मिलेगा। 

झारखंड के मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने कहा कि झारखंड में डाक विभाग ने वैलेंटाइन सप्ताह को ध्यान में रखते हुए पहले ही एक हजार टिकट मंगावा लिए है। कोई भी अपनी तस्वीर इन टिकटों पर छपवा सकता है। यह तस्वीर टिकट पर उसी प्रकार छपेगी जैसे महात्मा गांधी या विवेकानंद की तस्वीर छपी होती है। इस पोस्टल स्टांप ब्रांड का नाम 'माई स्टांप' रखा गया है। 
विज्ञापन


आप 500 रुपये में एक दर्जन टिकट खरीद सकते हैं। वहीं बिना खुशबू वाले टिकट आप 300 रुपये में खरीद सकते है। ये टिकट दर्जन के हिसाब से ही मिलेंगे। अनिल कुमार ने बताया कि इन स्टांप की खुशबू 10 सालों तक बनी रहेगी। इन्हें सामान्य डाक टिकट की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कदम लोगों के रिश्तों को यादगार और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

पहले से कराना होगा बुक

- फोटो : concept photo
इन डाक टिकटों को हासिल करने के लिए आपको  एडवांस बुकिंग करवानी होगी। कुमार ने बाताया कि अपनी तस्वीर टिकट पर छपवाने के लिए खरीदार को अपनी तस्वीर डाकघर में डिलिवरी से एक दिन पहले पहुंचानी होगी। अगर किसी के पास फोटो नहीं है तो डाकघर में ही उसकी फोटो खींचने की भी व्यवस्था है। फोटो को एक खास स्कैनर से स्कैन करके स्टैंप पर लगाई जाएगी। फोटो के दोनों तरफ दो गुलाब भी लगे होंगे। 

डाक विभाग इन टिकटों की डिलिवरी से पहले व्यक्ति की पहचान की जांच करेगा। जिससे कि इन डाक टिकटों का गलत प्रयोग ना हो सके। कुमार ने बताया कि हम टिकट तभी देंगे जब हमें उस व्यक्ति की ओर से आधार कार्ड या पहचान का प्रमाण दिया जाएगा। 

एक छात्र ने बातचीत में बताया कि यह एक अनोखा प्रयास है। इसने मेरा वैलेंटाइन डे यादगार बना दिया। मैंने इस प्रकार का एक डाक टिकट बुक किया है। जिसे मैं अपनी गर्लफ्रेंड को भेजूंगा जो कोलकाता में रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें