फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की रैली के बाद झारखंड की सियासत गर्म

Sun, 09 Feb 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में राहुल गांधी के दौरे के बाद राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। बीजेपी ने राहुल के दौरे को फ्लाप शो करार दे दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने तो कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी है कि राहुल गांधी ने आठ घंटे में एक भी जनसभा नहीं की।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड का दौरा किया था। महिलाओं और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच इस बातचीत में मीडिया को शरीक नहीं किया गया था। इससे पहले राहुल ने रांची पहुंचने पर बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने कहा कि राहुल के लिए आम जनता में कोई चार्म और आकर्षण नहीं था। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने आम आदमी से, आम जनता से मिलना जरूरी नहीं समझा और केवल कांग्रेसियों से ही मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने रहुल की यात्रा को ऐतिहाससिक बताया। उन्होंने इस यात्रा को पार्टी को जीवंत करने वाला करार दिया और कहा कि कांग्रेस में इस यात्रा के बाद जोश भर गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें