झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक अभियान के तहत तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। बाकी के सदस्यों की तलाश फिलहाल जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झारखंड के पलामू जिले में नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को छतरपुर उपमंडल क्षेत्र में एक विशेष माओवादी विरोधी अभियान के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन
छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया, 'इस संगठन के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।' गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान गोविंद यादव, शंभू परहिया और मोती साव के तौर पर की गई है।