झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सात कार्यकर्ताओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (लेस्लीगंज) आलोक कुमार तुती ने बताया कि उन्हें पनकी थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां वे इकट्ठे हुए थे।
हालांकि उनके पास से कोई तमंचा बरामद नहीं हुआ, लेकिन वे कई मामलों में वांछित थे। उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।