फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 ब्लॉक में होगा मतदान, 29,347 ने भरे नामांकन पत्र

Fri, 29 Apr 2022 01:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

19 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना 22 मई को होगी।
विज्ञापन
jharkhand panchayat elections - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 16 जिलों के 50 ब्लॉक में वोट पड़ेंगे। इन ब्लॉक की सीटों के लिए 29,347 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि 19 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना 22 मई को होगी। आयोग के अनुसार जिला परिषद के लिए 758, पंचायत समितियों के लिए 4024, मुखिया के पदों के लिए 5965 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा 18,600 नामांकन पंचायत सदस्यों के लिए आए हैं। 

दूसरे दौर के चुनाव में जिला परिषद के 103, पंचायत समिति के 1059, मुखिया पदों के 872 तथा पंचायत सदस्यों के 10,614 का चुनाव होगा। इस चरण के लिए नामांकन का काम 27 अप्रैल को शुरू हुआ था। नाम वापसी 2 मई तक की जा सकेगी। 
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम 23 अप्रैल को पूरा हुआ था। इसमें कुल 39,512 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 अप्रैल को घोषणा की थी कि राज्य में 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत राज के तहत कुल 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्यों, 536 जिला परिषद सदस्यों व 53,479 ग्राम पंचायत सदस्यों को चुना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें