फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह से एक लाख का ईनामी माओवादी गिरफ्तार, पांच सुरक्षा कर्मियों की हत्या का है आरोप

Tue, 14 Jul 2020 08:19 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गिरिडीह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने गिरिडीह के डुमरी इलाके में मांझीडीह से किशोरचंद किस्कू उर्फ तूफान नामक एक लाख रुपये के ईनामी माओवादी को सोमवार को धर दबोचा। वह पुलिस पर हमले की अनेक घटनाओं समेत कई अपराधों में कथित रूप से शामिल था।

विज्ञापन


गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने बताया कि एक सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने सोमवार को एक लाख रुपये के ईनामी इस माओवादी को गिरफ्तार किया।

किशोरचंद किस्कू निमियाघाट में पुलिस शिविर को उड़ाने, सुरक्षा बलों की एक गाड़ी को उड़ाकर पांच सुरक्षा कर्मियों की हत्या करने समेत अनेक आपराधिक घटनाओं में शामिल था। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें