फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चाईबासा में कुख्यात अपराधी मदन शर्मा गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद; पुलिस की सफलता

Sun, 23 Nov 2025 10:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

Jharkhand: मदन शर्मा ने पूछताछ में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मारकण्डेय सिंह कुन्टिया का नाम भी बताया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाईबासा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए कुख्यात अपराधी मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मदन शर्मा सुमित सिंह यादव हत्याकांड का मुख्य वांछित आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा के पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने टेकराहातु खदान के पास से उसे दबोच लिया।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक देशी सिक्सर, दो देशी कट्टा, 13 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली है। पूछताछ में उसने 13 जुलाई 2025 को न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी सुमित सिंह यादव की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। बताया जाता है कि घटना की रात सुमित को घर से बाहर बुलाकर सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों विजय दास, रवि टोप्पो, अजय सिंह और अभिजीत अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पढ़ें: घर में चल रहा था जश्न...फिर हो गई बहस, बेटे पर कर दिए ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन शर्मा ने पूछताछ में हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मारकण्डेय सिंह कुन्टिया का नाम भी बताया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों के खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराध संबंधी सूचना के लिए डायल 112 करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। चाईबासा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें