फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, डर का माहौल; गांव के लोगों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Wed, 03 Sep 2025 01:02 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/खूंटी

सार

Jharkhand News: खूंटी जिले के रानिया प्रखंड स्थित बोंगटेल में एक युवक को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। 

 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कई जिलों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथी अक्सर जंगल से निकलकर गांवों में प्रवेश कर जाते हैं और फसलों, घरों एवं अनाज का नुकसान करते हैं। कई बार ये घटनाएँ जानलेवा साबित होती हैं और निर्दोष ग्रामीणों की जान चली जाती है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात खूंटी जिले के रानिया प्रखंड स्थित बोंगटेल गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के निवासी कृष्णा सिंह (पिता- बंधन सिंह) को जंगली हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजन बेसुध हो गए।

विज्ञापन


त्वरित मुआवजा दिलाने की मांग
घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। उन्होंने मृतक परिवार को सांत्वना देने के साथ-साथ वन विभाग से त्वरित मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि हाथियों से सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जबकि कई बार विभाग को सूचित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand:  महज 200 रुपये के उधार में दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने भी वन विभाग को चेतावनी दी
घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा भी रानिया पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जोन कंडुलना को ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार हाथियों की मौजूदगी की सूचना दी गई, लेकिन न तो हाथियों को भगाने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही जंगल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि यदि विभाग समय पर कदम उठाता, तो शायद इस तरह की दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। कांग्रेस नेताओं ने भी वन विभाग को चेतावनी दी कि हाथियों से निपटने के लिए शीघ्र ठोस रणनीति बनानी होगी, वरना ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ सकता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जोन कंडुलना, मंडल अध्यक्ष रामसिंह राम, डाहु पंचायत अध्यक्ष सुनील कंडुलना, बसत बारवा, समुएल कंडुलना समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


ये भी पढ़ें- School Closed Today: भारी बारिश के कारण देश के कई शहरों में आज स्कूल रहेंगे बंद, देखें कहां-कहां जारी हुए आदेश
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें