फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: 'सरना धर्म को पहचान दो', कांग्रेस का 26 मई को राजभवन का घेराव

Sat, 24 May 2025 07:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कांग्रेस पार्टी सोमवार (26 मई) को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सरना धर्म को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर किया जाएगा। इसकी जानकारी कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दी।
 
विज्ञापन
सांसद सुखदेव भगत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी सोमवार (26 मई) को राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन सरना धर्म को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर किया जाएगा। इसकी जानकारी कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दी। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरना धर्म को देश की अगली जनगणना में जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि यह धर्म आदिवासियों की आस्था, परंपरा और पहचान से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "यह आदिवासियों की बहुत पुरानी मांग है, लेकिन भाजपा सरकार इस पर कुछ नहीं बोल रही है।"
विज्ञापन


भगत ने बताया कि देश में लगभग 15 करोड़ आदिवासी रहते हैं, जो प्रकृति की पूजा करते हैं, लेकिन जनगणना में उनके धर्म के लिए अलग कॉलम नहीं होता। जनगणना में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के लिए कॉलम बने होते हैं, लेकिन आदिवासी धर्म को अब तक अलग पहचान नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'झारखंड में हुए शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो' पूर्व सीएम रघुवर दास की मांग; सीएम सोरेन पर बिफरे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "देश में सिर्फ 40 लाख जैन हैं, फिर भी उनके लिए कॉलम है, लेकिन करोड़ों आदिवासियों के लिए नहीं।" सुखदेव भगत ने तंज कसते हुए कहा, "सरकार बाघों की गिनती करती है, लेकिन आदिवासियों की नहीं करना चाहती इसीलिए उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आगामी जनगणना में सरना धर्म को अलग से शामिल किया जाए।"  गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी, झारखंड में झामुमो (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें