फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: रांची में फिर हत्या, गला रेतकर व्यापारी को मौत के घाट उतारा, दुकान के पास फैला खून ही खून

Thu, 27 Mar 2025 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand News: रांची में बढ़ते अपराध को लेकर बुलाए गए बंद के दिन भी शहर में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। रवि स्टील चौक के पास व्यापारी का गला रेत दिया गया।
विज्ञापन
रांची में कारोबारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गुरुवार देर शाम एक बार फिर शहर में हत्या का मामला सामने आया। शहर के रवि स्टील चौक के पास जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले भूपन साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। बता दें कि बीते बुधवार को रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे के भीतर शहर में एक और हत्याकांड का मामला सामने आया है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड के बोकारो में सीबीआई की टीम पर हमला, रिश्वत के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे

विज्ञापन
विज्ञापन

(दुकान के बाहर फैला खून ही खून) 

दरअसल, बीते दिन शहर में हुई भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या के बाद आज रांची में बंद बुलाया गया था। लेकिन, इस बंद के दौरान ही अपराधियों ने रवि स्टील चौक के पास एक और वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने जूता-चप्पल व्यवसायी भूपन साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे दुकान के पास खून ही खून फैल गया। लगातार दूसरे दिन हुई हत्या से शहर में दहशत का माहौल है और लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा; सड़क पर आगजनी...बवाल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की निंदा  
रांची में लगातार दूरे दिन हुई हत्या को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा- राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था का इससे खराब हाल पहले कभी नहीं देखा गया। स्थिति भयावह हो चुकी है। समझ से परे है कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा है? "क्या रांची के व्यवसायी, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता यूं ही अपराधियों का शिकार होते रहेंगे और शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा? आखिर झारखंड सरकार की कुंभकर्णी नींद कब टूटेगी?

ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें