फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: कोडरमा में बैंककर्मी की संदेहास्पद अवस्था में हुई मौत, बाथरूम से शव किया गया बरामद

Tue, 20 May 2025 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा

सार

Bihar: कोडरमा से एक मामला सामने आया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, कोडरमा में रहने वाले एक बैंककर्मी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही बाथरूम में हो गई। उनकी लाश वहीं से बरामद की गई। फिलहाल, पुलिस प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक दुखद और संदेहास्पद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के पास स्थित 'दादीजी अपार्टमेंट' के सामने एक मकान में किराये पर रह रहे विकास कुमार का शव उनके बाथरूम से बरामद किया गया। विकास कुमार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चंदवारा शाखा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार पत्नी और एक पुत्री  के साथ उक्त मकान में रहते थे। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी घर पर मौजूद नहीं थीं।

शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

विज्ञापन

विकास कुमार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बाथरूम में शव मिलने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है, कोई दुर्घटना है, या फिर इसके पीछे किसी आपराधिक साजिश की आशंका है।

पढ़ें: गढ़वा में वज्रपात से पांच लोगों की मौत, मौसम विभाग का आठ जिलों के लिए अलर्ट; जानें हाल    

पुलिस जुटी जांच में, रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी कहते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें