फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की सूचना देने वाले को सरकार देगी रकम

Sat, 07 Jun 2014 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। जिसके तहत जो भी व्यक्ति किसी बम/विस्फोटक की सूचना देगा उसे एक निश्चित राशि पुरस्कार के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन


पुरस्कार राशि आईईडी की क्षमता के अनुसार दी जाएगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। पुरस्कार राशि 10 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक रखी गई है।
 
इस तरह से मिलेगी पुरस्कार राशि
चार किलोग्राम तक के आईईडी (इंटीग्रेटेड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की सूचना देने वाले को दस हजार रुपए, पांच से दस किलोग्राम तक की आईईडी की सूचना देने वाले को 25 हजार एवं 11 किग्रा या इससे अधिक तक के आईईडी की सूचना देने वाले सूचनादाता को 40 हजार रुपए तक के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस राशि का खर्च सेक्रेट फंड से किया जाना है।
विज्ञापन


पांच माह में 165 लैंड माइंस बरामद
पुलिस द्वारा इस साल के पांच माह में 165 लैंड माइंस, आईईडी, क्लेमोर एवं डारेक्शनल माइंस बरामद कर चुकी है। इसके अलावा 459 किग्रा विस्फोटक, 324 डेटोनेटर्स भी पुलिस अबतक जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें