फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : 50 से अधिक मामलों में वांछित नक्सली गिरफ्तार, पुलिस-CRPF की बड़ी कामयाबी

Tue, 17 Jan 2023 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/गिरिडीह

सार

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मंगलवार को बताया कि 16 जनवरी को अर्द्धसैनिक बलों और गिरिडीह जिले की डुमरी, निमियाघाट, पीरटांड़ और मधुवन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनामी नक्सली कृष्णा को लुटियो जंगल में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में गिरिडीह जिले की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छापेमारी कर 50 से अधिक मामलों में वांछित नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मंगलवार को बताया कि 16 जनवरी को अर्द्धसैनिक बलों और गिरिडीह जिले की डुमरी, निमियाघाट, पीरटांड़ और मधुवन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनामी नक्सली कृष्णा को लुटियो जंगल में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। वह क्षेत्र में लेवी की राशि वसूलने के लिए आया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि कृष्णा के पास से दो लाख रुपये लेवी की राशि और एक पिस्तौल बरामद हुई है। इस नक्सली पर गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में हत्या और विस्फोट के 52 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद उससे मिली सूचनाओं के आधार पर आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य और दूसरे सामान जब्त किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें