झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार और इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के पोस्टर जारी कर स्थानीय लोगों से पकड़ने में मदद करने की अपील की है। लातेहार पुलिस ने इन इलाकों में सक्रिय 27 वांछित नक्सलियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन सभी पर एक लाख से लेकर 25 लाख तक के इनाम घोषित हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से नक्सलियों को पकड़ने में मदद करने की अपील की है।