झारखंड के जामताड़ा ज़िले में एक नाबालिग़ युवती के कथित प्रेमी को जान से मार डालने के आरोप में लड़की के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
माता-पिता के अलावा गिरफ़्तार किए गए तीन लोग युवती के भाई बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया है मारे गए युवक, तापस पाल, के चाचा गौतम पाल ने इस मामले में जामताड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में युवती के पिता सत्यनारायण वर्मा, माता सुनीता देवी और भाई सुजीत वर्मन, सुनील वर्मन, अनिल वर्मन ऊर्फ कन्हैया को गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ़्तार कर लेने का दावा किया है।