Jharkhand: बाल्टर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी, मृतक की स्कूटी, 90 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में संलिप्त अन्य दो आरोपी अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप, जीवन बाखला को गिरफ्तार किया गया है।
खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना कांड संख्या-76/2025 के तहत हुए हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, मृतक की स्कूटी, पाँच लाख से अधिक नगद रकम और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
खूंटी पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना कांड-76/2025 से जुड़े अपराधी ग्राम मेजर कोठी, जोजो नागा बजरा (रांची) में छिपे हुए हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रिस्टोफर केरकेट्टा, अनु. पु. पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाल्टर कच्छप पिता बिरसा कच्छप, निवासी मेजर कोठी, जोजो नागा बजरा, पंडरा ओपी, रांची को धर दबोचा। पूछताछ में बाल्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवा उरांव उर्फ एतवा बखला की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
बाल्टर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी, मृतक की स्कूटी, 90 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में संलिप्त अन्य दो आरोपी अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप, जीवन बाखला को गिरफ्तार किया गया है।
अनिल कच्छप के पास से हत्या के एवज में ली गई 4 लाख 50 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन, जबकि जीवन बाखला से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। छापेमारी दल में एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक, अशोक कुमार सिंह, और थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित कर्रा थाना रिजर्व गार्ड सहित सुरक्षा कर्मी थे। वहीं खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों बाल्टर कच्छप, अनिल कच्छप और जीवन बाखला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।