फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितता केस में CID का शिकंजा, आदित्य पांडे समेत सात की तलाश में कई जिलों में छापेमारी

Thu, 13 Aug 2026 10:08 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची

सार

झारखंड में JPSC-JSSC अनियमितता मामले की जांच कर रही CID ने कार्रवाई तेज कर दी है। आदित्य पांडे समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट तामिला के लिए कई जिलों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
जेपीएससी व जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता पर CID की पड़ताल शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीआईडी की टीम ने आदित्य पांडे समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जारी वारंट का तामिला कराने के लिए कई जिलों में छापेमारी की।

जांच के दौरान सीआईडी ने बरामद ओएमआर कार्बन कॉपी की क्रॉस-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाने का काम किया जा रहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: ‘खनिज हमारे, हक हमारा... दिल्ली क्यों तय करे?’ संसद में बिल पास होने पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला

सीआईडी की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें