झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी और झारखंड पुलिस को तत्काल जांच के आदेश दिए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी और झारखंड पुलिस को तत्काल जांच के आदेश दिए। साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब इसकी चपेट में झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी आ गई है। पार्टी का आधिकारिक सोशल मीडिया X (पूर्व ट्विटर) हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर बताया, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है। झारखंड पुलिस इस मामले में तत्काल संज्ञान ले और आवश्यक कार्रवाई करे।” उन्होंने आगे लिखा कि इससे पहले भी झामुमो का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक किया जा चुका है। यह घटना एक गंभीर साइबर अपराध का संकेत है, जिससे पार्टी और जनता दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
सीएम सोरेन ने झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्य के कई आईएएस अधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडल भी साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए जा चुके हैं। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि साइबर सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना अब बेहद जरूरी हो गया है।