फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: टहलने गए जामताड़ा विधायक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, टूटा पैर

Wed, 04 Sep 2019 09:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे एक स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से विधायक का एक पैर टूट गया। उन्हें फौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस मामले में विधायक द्वारा थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन


घटना को लेकर विधायक ने बताया कि वे सुबह साढ़े छह बजे धुर्वा सेक्टर-2 स्थित अपने सरकारी आवास के समीप टहलने के लिए निकले थे। टहलने के दौरान ही पीछे से तेज धक्का लगा और वह जमीन पर गिर गए। टक्कर से उनका बायां पैर टूट गया। 

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद दो-तीन लोगों ने गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी गाड़ी को लेकर मौके से भग निकला। गाड़ी का शीशा काले रंग का था और गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। लोगों ने मिलकर पहले उन्हें उनके आवास पहुंचाया। फिर उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें