फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जेलों में क्लर्क के 29 पदों पर होगी सीधी भर्ती, अगले महीने आ सकता है विज्ञापन; जानें योग्यता

Sun, 18 Oct 2026 01:43 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की जेलों में लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के 29 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। गृह विभाग ने इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेज दी है। भर्ती का विज्ञापन अगले महीने जारी होने की संभावना है। आवेदन के लिए 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा जरूरी होगा।
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह विभाग ने राज्य की जेलों में लंबे समय के बाद निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के 29 पदों पर सीधी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। विभाग ने सीधी भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को औपचारिक अधियाचना भेज दी है। अधियाचना के साथ इन पदों के सृजन और नियुक्ति नियमावली की प्रति भी आयोग को उपलब्ध करा दी है, ताकि आयोग समय पर भर्ती परीक्षा की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सके। आयोग के माध्यम से इस नियुक्ति प्रक्रिया के लिए अगले माह नया विज्ञापन जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पदों पर नियुक्ति झारखंड राज्य कारा लिपिक सह कंप्यूटर संचालक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2025 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट अथवा 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। शैक्षणिक अर्हता के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को किसी सरकार से मान्यता प्राप्त और निबंधित संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह माह का डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है।

आयोग नियुक्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के इस सॉफ्टवेयर ज्ञान की जांच करेगा। पूरी चयन प्रक्रिया झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये संपन्न होगी। आयोग इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर ज्ञान और हिंदी टंकण अर्हता मांगने वाले पदों के लिए करता है।
विज्ञापन


पुरानी परीक्षा रद्द और नया अवसर
उल्लेखनीय है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2023 में शुरू की गई झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को पिछले माह ही रद्द कर दिया था। पुरानी भर्ती प्रक्रिया रद्द हो जाने से अभ्यर्थी लंबे समय से नए अवसर का इंतजार कर रहे थे। अब गृह विभाग की ओर से जेलों में लिपिकों की नियुक्ति के लिए नई अधियाचना भेजे जाने के बाद इस भर्ती प्रक्रिया के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जागी है। आयोग अगले माह आधिकारिक विज्ञापन जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी में जुटा है।

जेलों में सृजित पदों का विवरण
गृह विभाग द्वारा सृजित इन कुल पदों में निम्नवर्गीय लिपिक के 29 पद और उच्च वर्गीय लिपिक के 20 पद शामिल हैं। गृह विभाग निम्नवर्गीय लिपिक के सभी 29 पदों को सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से भरेगा। इसके विपरीत, उच्च वर्गीय लिपिक के 20 पदों को विभागीय प्रोन्नति की प्रक्रिया के जरिये भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें