फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कैंसर समिट, राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

Sat, 12 Jul 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची में आयोजित कैंसर समिट में देश-विदेश से आए डॉक्टरों ने कैंसर की रोकथाम और आधुनिक इलाज पद्धतियों पर चर्चा की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने समिट का उद्घाटन करते हुए इलाज के साथ मानवीय संवेदना और जन-जागरूकता को जरूरी बताया।
विज्ञापन
रांची में अंतरराष्ट्रीय कैंसर समिट का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के रेडिशन ब्लू होटल में शनिवार को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कैंसर समिट का आयोजन किया गया। इस समिट का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 80 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया और कैंसर की रोकथाम, इलाज और जागरूकता पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


समिट में कैंसर के इलाज में टारगेट थेरेपी, न्यू मेडिसिन और जेनेटिक मेकअप आधारित पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट जैसे आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई। डॉक्टरों ने बताया कि सिर्फ मरीज ही नहीं, उनके देखभाल करने वालों (केयरटेकर) को भी गंभीर मानसिक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस समिट में इन चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर भी विचार साझा किए गए।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि “झारखंड में कैंसर के इलाज को लेकर ऐसा समिट एक सराहनीय पहल है। यह घातक बीमारी सिर्फ इलाज से नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और जागरूकता के माध्यम से ही पराजित की जा सकती है। राज्य सरकार और निजी संस्थानों को मिलकर कैंसर की रोकथाम और इलाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचानी होंगी।”
विज्ञापन


उन्होंने धूम्रपान से बचने और जीवनशैली में सुधार लाने की अपील भी की। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब भारत में कैंसर का उन्नत इलाज संभव है और राज्य में भी रोकथाम और जागरूकता अभियान तेज किए जा रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सतीश ने कहा कि यदि शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाए तो 80 प्रतिशत मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समिट के दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों ने भी अपने शोध और अनुभव साझा किए। यह समिट न सिर्फ चिकित्सा पद्धतियों के उन्नयन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि झारखंड में कैंसर रिसर्च और इलाज को नई दिशा देने की कोशिश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें