फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: लोहरदगा में जहरीले सांप ने दादा-पोते को काटा, दोनों की मौत; परिजनों में कोहराम

Mon, 18 Aug 2025 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: बताया जाता है कि मृतक बालक अमित के पिता लूतू मुंडा की तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। वहीं नरेश मुंडा की पत्नी भी उसे और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। इस दुखद हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरा गांव में जहरीले सांप के काटने से दादा और पोते की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, धौरा गांव निवासी स्व. छेदू मुंडा का 50 वर्षीय पुत्र नरेश मुंडा बीती रात अपने पुत्र, पुत्री और एक पोते के साथ घर के आंगन में बिछावन बिछाकर सोया हुआ था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने नरेश मुंडा और उसके सात वर्षीय पोते अमित मुंडा को डंस लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: रिम्स-2 के निर्माण को लेकर नगड़ी में सियासी संग्राम, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कह दी यह बात

परिजनों को जब घटना का पता चला तो दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बालक अमित के पिता लूतू मुंडा की तीन वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। वहीं नरेश मुंडा की पत्नी भी उसे और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। इस दुखद हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें