फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची में अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, सरकारी जमीन खाली करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय

Fri, 18 Sep 2026 03:14 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के एचईसी बाईपास रोड पर जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तत्काल रोक लगा दी है। कोर्ट ने संबंधित लोगों को 31 दिसंबर तक सरकारी जमीन से अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के एचईसी क्षेत्र स्थित बाईपास रोड पर जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तत्काल रोक लगा दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए रांची के उपायुक्त और एसएसपी को प्रशासनिक कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया। अदालत ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अखौरी अविनाश कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। बताया गया कि इस मामले में अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने कोई फीस नहीं ली है। अदालत के आदेश के बाद एचईसी बाईपास रोड क्षेत्र में फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुक गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा, कीड़े-कांच और लोहे के तार मिलने का आरोप

हाईकोर्ट ने आगामी त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए संबंधित लोगों को स्वयं सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया है। अदालत के इस आदेश से बाईपास रोड क्षेत्र में रह रहे और कारोबार कर रहे लोगों को तत्काल राहत मिली है। हालांकि, उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें