फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अस्पताल में संक्रमित रक्त बना जानलेवा, पांच नाबालिग बच्चों में HIV संक्रमित होने पर हाईकोर्ट सख्त

Wed, 04 Feb 2026 04:23 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ चाईबासा

सार

चाईबासा सदर अस्पताल में संक्रमित रक्त चढ़ाने से पांच नाबालिग थैलेसीमिया मरीजों के एचआईवी संक्रमित होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा सदर अस्पताल में वर्ष 2025 के दौरान संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने से पांच नाबालिग थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के एचआईवी संक्रमित होने के मामले में बड़ा आदेश दिया है। न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की एकल पीठ ने इस गंभीर मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बच्चों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि मामले में अविलंब एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि दर्ज की गई एफआईआर की प्रति शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए और उसकी एक प्रति प्रतिवाद पत्र (काउंटर एफिडेविट) के साथ न्यायालय में प्रस्तुत की जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आयुष पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

अदालत ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील और गंभीर बताते हुए स्पष्ट किया कि नाबालिग मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी लापरवाही को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें