फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : राज्यपाल ने चाईबासा नरसंहार में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश, 15 गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2020 10:51 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
Jharkhand Governor Draupadi Murmu - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को राजभवन बुला कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए सात युवकों के नरसंहार मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आज शाम आयोजित जलपान कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


एडीजी अभियान एमएल मीना ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए सात युवकों के नरसंहार मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।



राज्यपाल ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में हाल में हुए सात आदिवासी युवकों के नरसंहार के मद्देनजर यह कार्यक्रम रद्द किया। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे को तलब कर जिले के गुदरी प्रखंड के बुरुगुलिकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा किये गए नरसंहार की घटना एवं लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने चौबे को पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें