फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सरकार: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी विधायक पत्नी जमानत की शर्तों का कर रहे हैं उल्लंघन 

Tue, 30 Oct 2018 10:40 AM IST
भाषा
विज्ञापन
योगेंद्र साव व पत्नी
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी विधायक पत्नी निर्मला देवी जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। दोनों 2016 के दंगों के एक मामले में आरोपी हैं। 
विज्ञापन


राज्य सरकार की दोनों की जमानत खारिज करने से जुड़ी याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने साव और देवी से तीन हफ्तों में उनका जवाब मांगा है। 

न्यायमूर्ति एस ए बोब्डे और एल नागेश्वर राव ने पूर्व मंत्री और झारखंड के बरकागांव से विधायक को नोटिस जारी करते हुए तीन हफ्तों में उनका जवाब मांगा है। 

प्रदेश सरकार ने कहा कि 2016 के दंगों के मामले में आरोपी साव और उनकी पत्नी देवी को पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय से इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वे भोपाल में रहेंगे और अदालती कार्यवाहियों के अलावा झारखंड में प्रवेश नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें