फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जहरीली शराब का गिरिडीह में आतंक, चार दिनों में 13 लोगों की मौत, दहशत में स्थानीय लोग

Sun, 16 Feb 2020 03:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के गिरिडीह जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद जिलाधिकारी राहुल सिन्हा ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। राज्य के गिरिडीह जिले में जहरीली शराब पीने से पिछले चार दिनों में 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बताया गया है कि जहरीली शराब की पीने की वजह से पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


जिले के सरिया प्रखंड के फकिराफरी गांव में भी सात लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। वहीं, देवरी प्रखंड के गादिकला गांव के रहने वाले छह लोगों की भी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 

मौत के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने मामले की जांच के निर्देश दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर हालात का जायजा ले रही है। साथ ही लोगों के खून के नमूनों की जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें