फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची के पंडरा इलाके में गैंगवार, शराब पीने के दौरान दो अपराधी गुटों में गोलीबारी; तीन घायल

Sun, 18 Jan 2026 08:54 AM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi: रांची के पंडरा इलाके में शराब पीते वक्त दो कुख्यात गुटों में कहासुनी गैंगवार में बदली। अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई। आकाश, विकास और रवि घायल हुए, जिन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के पंडरा इलाके में शनिवार की देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब शराब पीने के दौरान दो कुख्यात अपराधी गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गैंगवार में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम उठा और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान आकाश, विकास और रवि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश और विकास सगे भाई हैं और दोनों एक ही गुट से जुड़े हुए हैं। तीनों को गंभीर हालत में रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें; आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद कराया: मुंडा कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज, सड़कों पर प्रदर्शन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंडरा क्षेत्र में सक्रिय संदीप थापा और संजय पांडे के गिरोह एक स्थान पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने हथियार निकाल लिए और एक-दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। आसपास मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें