फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे दलाईकेला, चेक डैम में डूबे मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

Mon, 28 Jul 2025 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Bihar: मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि चार युवकों की इस प्रकार दुर्घटनावश मृत्यु न केवल संबंधित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे गांव, समाज और राज्य के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना की समुचित जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के दलाईकेला गांव पहुंचे। उन्होंने बीते शनिवार को गांव के नाले में बने चेक डैम में डूबकर जान गंवाने वाले चार युवकों गौरव मंडल, हरीबास दास, मनोज साहू और सुनील साहू के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि चार युवकों की इस प्रकार दुर्घटनावश मृत्यु न केवल संबंधित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे गांव, समाज और राज्य के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना की समुचित जांच करवाई जाएगी और यदि इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रधान माझी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। यह राशि संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: 25 दिन के नवजात के सामने सो रही मां की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका में एक युवक गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक मानसिक संबल मिला है। गांव के लोगों ने भी अर्जुन मुंडा की उपस्थिति को राहत की एक किरण के रूप में देखा और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें