फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नाइजर में झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण, CM हेमंत सोरेन ने मांगी केंद्रीय विदेश मंत्री से मदद

Mon, 28 Apr 2025 07:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Kidnapping Laborers From Jharkhand: साउथ अफ्रीका के नाइजर देश से पांच भारतीय प्रवासी मजदूरों का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। अपहृत सभी मजदूर झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो एवं मुंडरो पंचायत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों को साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना के अनुसार, हथियार के बल पर पांचों मजदूरों को अपहरण किया गया है। जैसे ही यह घटना सामने आई राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से मामले की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को दी। उन्होंने आग्रह किया कि नाइजर में फंसे मजदूरों की सहायता की जाए।

विज्ञापन


झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मजदूर विदेश जाते हैं काम करने। लेकिन अब एक खबर सामने आई है, जो चिंता का विषय बन चुकी है। दरअसल, गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो से एक मजदूर और दोंदलो के चार मजदूर काम करने के लिए नाइजर बीते साल जनवरी में गए थे और वहां 25 अप्रैल को केपीटीएल कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन के कार्य के दौरान हथियारबंद ग्रुप द्वारा हमला किया गया। साथ ही साथ झारखंड के पांच मजदूरों का अपहरण कर लिया गया।



मजदूरों के परिजन बताते हैं कि हथियार के बल पर अगवा कर लिया गया है। मजदूरों में उत्तम महतो (बगोदर प्रखंड, मुंडरो), संजय महतो, फलजीत महतो, चन्द्रिका महतो और राजू महतो दोंदलो के रहने वाले। जब यह मामला प्रकाश में आया तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है कि जल्द से जल्द झारखंड के इन पांचों मजदूरों को सही सलामत भारत ले आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ‘आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों को चार महीने का वेतन सौंपगे’ मंत्री इरफान अंसारी का फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें