फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर जोक पढ़कर आई हंसी तो सामने बैठे युवकों ने मारी गोली

Tue, 12 Jul 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वाट्सएप पर आए जोक को पढ़कर आई हंसी के बदले में युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घायल युवक रांची के रिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 
विज्ञापन


मामला हालांकि तीन दिन पुराना है लेकिन घटना के पीछे के कारणों का खुलासा एक दिन पहले पुलिस पूछताछ में हुआ। रिम्स में भर्ती राजेश ने बताया कि वह एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। तीन दिन पहले वह खाना खाने के लिए दोस्तों के साथ एक होटल में गया था। 

इसी दौरान उसके मोबाइल के वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसे पढ़कर उसे हंसी आ गई। यह देख सामने बैठे दो युवक उसके पास आए और उससे कहा कि तुम हमें देखकर हंस रहे हो। राजेश ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उसे हंसी वाट्सएप मैसेज को पढ़कर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सएप पर आया था मैसेज

आरोप है कि युवकों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसी बात पर तनातनी बढ़ी और एक युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। किस्मत से पहला फायर मिस हो गया लेकिन इसके बाद युवक ने सीने से सटाकर उसे दूसरी गोली मार दी। 

गोली लगते ही राजेश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। राजेश को तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसकी गोली निकाल दी। हमलावरों को अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

बता दें कि पुलिस पहले इस मामले को संपति विवाद से जोड़कर देख रही थी लेकिन राजेश की हालत ठीक होने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो वारदात के पीछे की असली वजहों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें