झारखंड के रांची में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां वाट्सएप पर आए जोक को पढ़कर आई हंसी के बदले में युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घायल युवक रांची के रिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
मामला हालांकि तीन दिन पुराना है लेकिन घटना के पीछे के कारणों का खुलासा एक दिन पहले पुलिस पूछताछ में हुआ। रिम्स में भर्ती राजेश ने बताया कि वह एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। तीन दिन पहले वह खाना खाने के लिए दोस्तों के साथ एक होटल में गया था।
इसी दौरान उसके मोबाइल के वाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसे पढ़कर उसे हंसी आ गई। यह देख सामने बैठे दो युवक उसके पास आए और उससे कहा कि तुम हमें देखकर हंस रहे हो। राजेश ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उसे हंसी वाट्सएप मैसेज को पढ़कर आई है।