फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में लगी आग, शौचालय में धूम्रपान की आशंका; टला बड़ा हादसा

Thu, 24 Sep 2026 04:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा

सार

कोडरमा स्टेशन पर कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी के शौचालय से आग शुरू होने की आशंका है। धुआं फैलने पर 25-30 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
कोडरमा स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अचानक भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बृहस्पतिवार को कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेलकर्मियों, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोगी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राथमिक जांच में आग बोगी के शौचालय से शुरू होने की बात सामने आई है। रेल प्रशासन को आशंका है कि शौचालय के अंदर किसी यात्री या असामाजिक तत्व द्वारा धूम्रपान किए जाने के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरपीएफ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


यात्रियों में मची अफरातफरी
गाड़ी संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर 3:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक से रवाना होने वाली थी। ट्रेन के खुलने से ठीक पहले उसकी सबसे आखिरी बोगी से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बोगी में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। धुआं देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई यात्री अपना सामान लेकर आनन-फानन में बोगी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ प्रभारी और जवानों के साथ जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों और रेलकर्मियों ने बोगी में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने रेल प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें